Thursday, May 14, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

Breaking: बिहार चुनाव के साथ होंगे MP के 27 उपचुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिहार चुनाव के साथ ही उप चुनाव के संकेत मिल रहे हैं। इस बारे में चुनाव आयोग जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है।

चुनाव नवंबर में होना तय हैं। आपको बता दें कि बिहार में विधान सभा चुनाव नवंबर माह में होंगे। यह चुनाव 29 नवंबर के पहले होंगे

इस बारे में चुनाव आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि निर्धारित तिथि पर ही बिहार में चुनाव होंगे। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों ने तेजी पकड़ी।

हालांकि कोविड काल मे चुनाव करना बेहद कठिन होगा लेकिन चुनाव आयोग तमाम इंतजाम करने के लिए तैयार है। मतलब साफ है कि आने वाले 2 माह में प्रदेश की राजनीति में गर्मी आ जायेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम