Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

BREAKING: जालंधर के पास सरयू-यमुना एक्सप्रेस में आग, 3 बोगी खाक, बाल बाल बचे यात्री

जालंधर। जालंधर के समीप करतारपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात्रि सरयू यमुना एक्सप्रेस में आग लग गई। आग से 3 बोगियां जलकर खाक हो गईं। सौभाग्य से कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक आग लगते ही यात्री जैसे तैसे बोगियों से उतर गए। आग स्लीपर बोगियों में लगी थी। ट्रेन में आग का पता तब चला जब वह स्टेशन के आउटर से प्लेटफार्म की ओर बढ़ रही थी। तुरंत जालंधर खबर की गई मौके पर फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा था। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

बताया जा रहा है कि रात साढ़े 9 बजे की यह घटना है । जब गाड़ी स्टेशन पर रूकी थी और यात्री उसमें से उतर रहे थे। तब तक आग काफी उग्र हो चुकी थी। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित है।

आग सबसे पहले s-1 बोगी में लगी और फिर उसने 2 अन्य बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर जल्द ही काबू पा लिया। सबसे अच्छी बात यह रही है कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply