katniLatestमध्यप्रदेश

Breaking कटनी कलेक्ट्रेट में लोकायुक्‍त का छापा, 30 हजार की रिश्‍वत लेते कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

Lokayukta Trap: कटनी कलेक्ट्रेट में आज फिर लोकायुक्‍त ट्रैप की खबर से हडकंप मच गया।  लोकायुक्‍त जितना सक्रिय हो रहा है। अधिकारी भी उतने ही भ्रष्‍ट होते जा रहे है। कटनी में बीते 15 दिनों में आधा दर्जन  के करीब अधिकारियों को रिश्‍तव लेते रंगेहाथ पकडा गया है। वाबजूद भ्रष्‍ट अधिकारियों में किसी का भी डर नहीं  है। आज मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कटनी  कलेक्ट्रेट  में फिर एक बड़ी कार्यवाही  को अंजाम देते हुए फुड इंस्‍पेक्‍टर संतोष नंदनवार  को 30,000 हजार की रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया।

02bdf123 6cf7 40b2 94af 555db4bc18a3
फरियादी

 

विस्‍तार

कटनी कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संतोष नंदनवार को सोमवार की दोपहर जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस संबंध में कुठला थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजकुमार बर्मन ने बताया कि उसकी पत्नी सहायता समूह का संचालन करती है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने अनाज वितरण का संचालन देने के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। राजकुमार ने बताया कि 30 हजार में सौदा तय हुआ। राजकुमार का कहना है कि घूस मांगने की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को की थी। लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को अपनी योजना के अनुसार राजकुमार को पैसा देकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संतोष नंदनवार के पास भेजा। बता दें कि जैसे ही राजकुमार ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत के पैसे दिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

1c1e1f78 c16f 4038 9746 c7f00c93fe4e
कनिष्‍ट आपूर्ति अधिकारी

 

Back to top button