Site icon Yashbharat.com

प्रशिक्षण से संबंधित समस्याओं को लेकर बीआरसी ने किया शिक्षकों को संबोधित

IMG 20240921 WA0034

कटनी। बहोरीबंद में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में जिले के बहोरीबंद जनपद शिक्षा केंद्र के सीएम राइज विद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय एफएलएन मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने आवधिक आकलन, अधिगम सामग्री, टीएलएम की आवश्यकता एवं महत्व, निपुण लर्निंग आउटकम, वार्षिक शिक्षण ट्रैकर एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की।

विकासखंड के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के प्रशिक्षण प्रभारी अमित पांडे द्वारा आगामी नवंबर माह में होने वाले एनएएस सर्वेक्षण के संबंध में लर्निंग आउटकम, स्वयं सिद्धि चैट बोर्ड के साप्ताहिक प्रश्न पत्रों पर चर्चा, तार्किक प्रश्नों, पैटर्न आधारित प्रश्त, ज्यामिति से संबंधित अवधारणा, सहायक शिक्षक सामग्री के माध्यम से प्रश्नों का अभ्यास, विश्लेषण प्रपत्र, राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त साप्ताहिक कार्य योजता इत्यादि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षित डीआरजी रत्नेश बड़गेयां, सारिका सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरिनारायण सोनी, गोवर्धन साहू, सीताराम मांझी, मनोज जैन, प्रकाश कोल, जनशिक्षक राजेश शुक्ला, मनोज झारिया, सीताराम विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह, आदि ने प्रशिक्षण दिया।

कक्षा तीसरी-चौथी वाले शिक्षक भी हुए शामिल

इस दौरान भारत सरकार की नई शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन 2020 के अंतर्गत इस अभियान में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों को साक्षर और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का लक्ष्य बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्या का ज्ञान हासिल कराना है। उन्हाेंने शिक्षकों से कहा कि बच्चो को सीखाने के लिए गीत, नृत्य, टीएलएम सामग्री के साथ अन्य माध्यम का उपयोग किया जाए। जिसमें शिक्षक अजय दाहिया, नारायण मिश्रा, स्मिता सिंह, निकिता दुबे, निधि दुबे, दीप्ति ठाकुर, मुन्ना लाल, रंजीत राय, शुभम गुप्ता, कल्पना गर्ग सहित बहोरीबंद ब्लाक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version