ब्रजमंडल यात्रा: इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और ड्रोन… अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी

ब्रजमंडल यात्रा: इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और ड्रोन… अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी

ब्रजमंडल यात्रा: इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और ड्रोन… अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी। हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा आज सुबह करीब 10 बजे अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी. यहां श्रद्धालु, हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान नलेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और फिर यात्रा की शुरुआत करेंगे. ब्रजमंडल यात्रा नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर होते हुए शाम 5 बजे पुनहाना में सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर मंदिर पहुंचेगी और वहां ब्रजमंडल यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है।

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा आज सुबह करीब 10 बजे अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी. यहां श्रद्धालु, हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान नलेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और फिर यात्रा की शुरुआत करेंगे. ब्रजमंडल यात्रा नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर होते हुए शाम 5 बजे पुनहाना में सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर मंदिर पहुंचेगी और वहां ब्रजमंडल यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है।

पिछले साल ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यात्रा रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई. आसमान से भी सुरक्षा की निगरानी की जा रही है. ब्रजमंडल यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए नूंह प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी है. ये पाबंदी आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इसके साथ ही आज यात्रा संपन्न होने तक शराब के ठेके भी बंद रहेंगे।

नूंह के एसपी विजय प्रताप ने कहा कि पुलिस टीमें तैयार हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ड्रोन के जरिए वीडियो निगरानी बढ़ा दी गई है. डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार सशस्त्र पुलिस को भी तैनात किया गया है।

हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में क्या कहा?

पिछले साल आयोजन के दौरान हुई हिंसा के बाद वॉट्सऐप, फेसबुक ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए गलत सूचना और अफवाह फैलाई गई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है. यही वजह है कि यात्रा से एक दिन पहले ही इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई. हालांकि मोबाइल कॉलिंग में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आई है. प्रशासन का साफ कहना है कि ब्रजमंडल यात्रा के चलते राज्य में व्यावसायिक या वित्तीय हितों व व्यक्तियों की बुनियादी घरेलू जरूरतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

 

 

 

 

 

Exit mobile version