स्ट्रेस की वजह से बीपी हाई हो जाता है, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अधिक तनाव, लो बीपी का कारण भी बन सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट की राय जरुर ले तनाव सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसकी वजह से बीपी बढ़ जाता है और दिल पर भी असर होता है। इतना ही नहीं, स्ट्रेस के कारण, हमारी ओवरऑल हेल्थ भी खराब होती है। हम सभी यह बात जानते हैं कि तनाव लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। आपने अक्सर घर में बड़े-बुजुर्गों को भी यह बात कहते सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से बीपी कम भी हो सकता है। जी हां, सेहतमंद रहने के लिए, तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, बीपी लेवल का भी अधिक या कम होना सही नहीं है। क्या अधिक तनाव, लो बीपी का कारण भी बन सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।
स्ट्रेस की वजह से बीपी हाई हो जाता है, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अधिक तनाव, लो बीपी का कारण भी बन सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट की राय जरुर ले
क्या स्ट्रेस की वजह से बीपी लो भी हो सकता है?
- स्ट्रेस को हमेशा हाई बीपी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, इसकी वजह से कुछ लोगों को हाइपोटेंशन यानी लो बीपी की दिक्कत भी हो सकती है।
- अधिक तनाव की वजह से बीपी हाई होता है क्योंकि इसके कारण, स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं। लेकिन, लंबे वक्त तक तनाव में रहना उल्टा असर भी दिखा सकता है।
- जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो इसके कारण, शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है और एड्रेनल ग्लैंड्स, पर्याप्त मात्रा में भी स्ट्रेस हार्मोन नहीं बना पाती हैं।
- जिस तरह स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना सही नहीं है, उसी तरह, इसके सामान्य से कम होने के भी नुकसान होते हैं।
-
इसके कारण, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है और इस हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, बीपी लो हो जाता है।
-
बहुत अधिक तनाव, वासोवागल सिंकोप का भी कारण बन सकता है। इसकी वजह से नर्व्स, दिल को धीमे धड़कने का सिग्नल देती हैं और ब्लड वेसल्स चौड़ी हो जाती हैं।
- इसके कारण, बीपी अचानक से ड्रॉप हो जाता है और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है। इसकी वजह से मस्तिष्क में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और थकान, कमजोरी व बेहोशी हो सकती है।
- वहीं, कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण, व्यक्ति मील्स स्किप करने लगता हैं, डिहाइड्रेट रहता है और नींद भी पूर नहीं होती है। इसकी वजह से भी बीपी लो हो सकता है।
- जिन लोगों का बीपी पहले से ही लो रहता है, वे अगर स्ट्रेस लें तो दिक्कत और बढ़ सकती है।
