katniमध्यप्रदेश

चड्डा कॉलेज में खेल महोत्सव के दूसरे दिन व्हॉलीबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिताओं में ब्ल्यू हाऊस का जलवा

चड्डा कॉलेज में खेल महोत्सव के दूसरे दिन व्हॉलीबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिताओं में ब्ल्यू हाऊस का जलव

कटनी- चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्‌यूशन के तत्वाधान में नई बस्ती स्थित कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में महाविद्यालयीन खेल महोत्सव के दूसरे दिन व्हॉलीबॉल एवं शतरंज के फाइनल मैचों का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्‌डा, निर्णायक तौकीर खान एवं सुमन मैथ्यू की उपस्थिति रही। खेल प्रारम्भ होने के पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके पश्चात् शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें व्यायज फाइनल मैच रेड बनाम ग्रीन हाऊस के बीच खेला गया जिसमें रेड हाऊस ने बाजी मारी इसी प्रकार गर्ल्स फाइनल में ब्ल्यू बनाम रेड हाऊस के बीच खेला गया जिसमें ब्ल्यू हाऊस ने शानदार जीत हासिल की। शतरंज के पश्चात् व्हॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें ब्वायज का पहला फाइनल मैच ब्ल्यू हाउस बनाम रेड हाउस ब्वायज के बीच खेला गया। ब्ल्यू हाऊस ने रेड हाऊस को कड़ी टक्कर देते हुए यह मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच ग्रीन हाउस बनाम ब्ल्यू हाउस गर्ल्स के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस ने एकतरफा मैच को अपने पक्ष में किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका तौकीर खान एवं सुमन मैथ्यू जी द्वारा निभाई गई।

प्रथम दिवस के अंतिम मैच के पश्चात आज के समापन समारोह में प्लेयर ऑफ दी मैच की घोषणा महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी मुकेश गुप्ता द्वारा की गई है। जिसमे शतरंज प्रतियोगिता का प्लेयर ऑफ दी मैच रेड हाऊस के दीपांश बिलैया को एवं गर्ल्स में प्लेयर ऑफ दी मैच ब्ल्यू हाऊस की माहीनूर सिद्धकी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्लेयर ऑफ दी मैच ब्ल्यू हाऊस के साहिल को एवं गर्ल्स में प्लेयर ऑफ दी मैच ग्रीन हाऊस की दीपिका को प्रदान किया गया। खेल महोत्सव में पर चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्‌डा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा, महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. स्याति छिरील्या, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष शरद निरंकारी, कम्प्यूटर एवं विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष आराधना अग्रहरि, विधि विभाग प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, सहायक प्राध्यापक रीतेश निगम, अतुल जैन, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. आर.आर.एस. परिहार, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापक पंकज सेक्सरिया, समीप श्रीवास्तव, रवि यादव, सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, हेमलता पटेल. सुश्री अफसान अहमद, सहायक प्राध्यापक गगन गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका प्रियंका गुप्ता, सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार चौधरी, सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, सुश्री प्रभा निश्रा, सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी,  पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, पवन सौंधिया, सुश्री वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिका रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन,अन्य सहायक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्रछात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button