Latest

दीदी-भैया की मुलाकात पर BJP का तंज: सामिक भट्टाचार्य बोले-शून्य में शून्य जोड़ने से शून्य ही आता है, बंगाल में गरमाई सियासत

दीदी-भैया की मुलाकात पर BJP का तंज: सामिक भट्टाचार्य बोले-शून्य में शून्य जोड़ने से शून्य ही आता है, बंगाल में गरमाई सियासत। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद उपजी राजनीतिक सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पहुंचे। हाथ में शॉल लिए पहुंचे अखिलेश ने ममता का स्वागत स्वीकार किया और हार के बावजूद उनके हौसले की सराहना की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (EC) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।

Bihar Cabinet Expansion Live: पटना में महा-विस्तार,सम्राट सरकार के 32 मंत्री ले रहे शपथ; गांधी मैदान पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह

चुनाव आयोग मर चुका है

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बंगाल और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद अब खत्म हो गई है।

  • कफन की चेतावनी: अखिलेश ने कहा, “जब यूपी में उपचुनाव हुए थे, तब हम लोकसभा में कफन लेकर गए थे ताकि स्पीकर के जरिए चुनाव आयोग तक पहुंचा सकें। क्योंकि हमारा मानना है कि चुनाव आयोग मर चुका है, वह भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।”

  • डर का माहौल: उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में मतदाताओं को गोलियों से डराया गया। “अगर गोलियों के डर से वोट डाले जाएंगे, तो जीत किसकी होगी?”

कुंदरकी उपचुनाव का दिया हवाला

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की कुंदरकी सीट का उदाहरण देते हुए भाजपा पर वोट लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा:

  • सपा का बढ़ता ग्राफ: “2012 में हमें 37%, 2017 में 42% और 2022 में 46% वोट मिले। सपा कभी नहीं हारी।”
  • जबरन मतदान: उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय बलों की मदद से जबरन वोट डलवाए गए और सपा के एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा ने इसी ‘77% वोट मॉडल’ के तहत चुनाव की प्रक्रिया बदल दी।

भाजपा का पलटवार: “शून्य जमा शून्य”

ममता और अखिलेश की इस मुलाकात पर भाजपा ने तंज कसने में देर नहीं की। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “शून्य में शून्य जोड़ने पर परिणाम शून्य ही आता है। ये दोनों पार्टियां जनता के बीच अपनी जमीन खो चुकी हैं।”

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि