Site icon Yashbharat.com

BJP की जबलपुर में जोरदार स्ट्राइक, किसी को हवा भी नहीं लगी अन्नू के कांग्रेस छोड़ने की, किसने लिखी यह स्क्रिप्ट?

2621627 jagat bahadur annu

भोपाल। भाजपा ने महाकौशल में अपनी स्ट्राइक कुछ ऐसी की कि किसी को हवा तक नहीं लगी। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के यूं बीजेपी में जाने की भनक किसी कांग्रेसी को नहीं लग पाई। बताया जाता है कि इस पूरी स्क्रिप्ट में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की भूमिका अहम रही। अन्नू विगत कई दिनों से भाजपा विधायक संजय पाठक के सम्पर्क में थे। इससे पहले सिहोरा से कांग्रेस कैंडिडेट एकता ठाकुर को भी बीजेपी ज्वाइन कराने में श्री पाठक की भूमिका अहम थी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह महापौर जगत बहादुर अन्नू को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय लेकर पहुंचे थे, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

पूरे जबलपुर में इस बात की चर्चा है कि अन्नू भाजपा में इतने गुपचुप तरीके से गए कि शहर के भाजपा नेताओं को कानोंकान हवा तक नहीं लगी। यह खबर जैसे ही मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को लगी तो उनके पैरों तले भी जमीं खिसक गई। क्योंकि मेयर कांग्रेस का न होने पर अब एमआईसी भी भंग होगी और नई एमआईसी का गठन होगा।

हालांकि अब भाजपा के कुछ पार्षदों के चेहरे पर खुशी है। क्योंकि अब उन्हें मेयर इन काउंसिल में शामिल होने का मौका मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता भी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं।

Exit mobile version