Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में BJP बंपर जीत की ओर सिक्किम में SKM की आंधी

नई दिल्ली। आज 2 विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में BJP  बंपर जीत की ओर जबकि सिक्किम में SKM की आंधी आ रही है। अरुणाचल में 60 में से 47 सीट पर बीजेपी आगे है। सिक्किम में भाजपा कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पा रहीं।

बता दें कि SKM का लोकसभा चुनावों में NDA के साथ गठबंधन है, लेकिन विधानसभा चुनाव वह अकेले लड़ा है।

अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम