Site icon Yashbharat.com

भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

IMG 20241019 WA0044 scaled

भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारं

जिलाध्यक्ष, विधायकगण, महापौर, निगमाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठजन बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का आज कटनी में शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सक्रिय सदस्यता के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन, विधायक गण श्री संदीप जायसवाल, श्री धीरेंद्र सिंह, श्री प्रणय पांडेय, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा एवं जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय सहित कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जिला सदस्यता टोली ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता दिलाई।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कटनी जिले में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे। सक्रिय सदस्य बनकर कार्यकर्ता भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पीताम्बर टोपनानी ने सक्रिय सदस्यता अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार अधिक संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने 25 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षदगण सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Exit mobile version