BJP President List Here: 4 राज्यों में भाजपा ने बदले अध्यक्ष, इनको मिली जिम्मेदारी

images 55

BJP President List Here: नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान, 4 राज्यों के अध्यक्षो की  पूरी लिस्ट देखें।  भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्रप्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पंजाब में भाजपा ने पार्टी की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी है। वहीं झारखंड में बाबूलाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की कमान जी. किशन रेड्डी को सौैंपी गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में पुरंदेश्वरी को भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भाजपा आलाकमान ने राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नए अध्यक्ष बनाया है।

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पंजाब के भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही थी कि सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के आला नेता थे, लेकिन बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

विधानसभा चुनावों की तैयारी

गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश और मिजोरम में ही भाजपा सत्ता में है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में BRS सत्तारुढ़ है। भाजपा इन राज्यों में सत्ता पाने के लिए संगठन में कई बदलाव कर रही है। त्रिपुरा में पार्टी ने गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की राह खोली है। इसके अलावा मेघालय, नगालैंड में भी गठबंधन के जरिए सत्ता में वापस लौटी है। सिर्फ कर्नाटक में ही हाल ही में सत्ता गंवानी पड़ी है।

इसे भी पढ़ें-  दिसंबर में IPO बाजार में मचेगी धूम: OYO और Cult.fit समेत कई कंपनियां जुटाएंगी ₹12,000 करोड़, अनूठे सेक्टर्स में निवेश का मिलेगा मौका