Site icon Yashbharat.com

Bjp News बूथ पर बैठा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: विष्णुदत्त शर्मा

IMG 20231107 WA0044 scaled

विजयराघवगढ़/कटनी विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही, सिंगौड़ी एवं खितौली मंडल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी के साथ कार्यकर्ताओं संबोधित किया ।


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आज हमारा देश हर क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और सशक्त हो रहा है।

भाजपा में हमारे बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर जन – जन के मन में लोकप्रिय राजनीतिक दल है। बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के साथ प्रचण्ड विजय हासिल करेगी।

भाजपा का कार्यकर्ता ठान लें तो उस के लिए कुछ भी असंभव नहीं:–संजय पाठक

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के साथ मिल रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज आप सभी कार्यकर्ता ठान लें तो उस के लिए कुछ भी असंभव नहीं हमें क्षेत्र का विकास किया है कार्यकर्ताओं ने जनता के कार्य कराए है आज लगभग हर घर में लाडली बहाना योजना से किसान सम्मान निधि से लाभान्वित लोग हैं।
जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा पार्टी के पास बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी शक्ति है वह जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कामों को मतदाताओं के सामने लाकर भाजपा के हक में वोट दिलाए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव प्रभारी सुरेश सोनी, सतीश तिवारी, अंकिता तिवारी, डारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्षगण शिवगोपाल चतुर्वेदी, केशव यादव, प्रमोद सोनी, विधानसभा विस्तारक पवन शर्मा, अंकिता तिवारी, राजेश गर्ग, काशी गुप्ता, उदयभान सिंह, राकेश द्विवेदी, पीयूष अग्रवाल, उत्तम शर्मा, शालनी सोनी, सुनीता गुप्ता, वर्षा सिंह बघेल सहित तीनों मंडलों के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version