FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP में भाजपा विधायक की दर्ज नहीं हुई FIR, थाने पर ही लिख दिया इस्तीफा, बोला मुझे ऐसी विधायकी नहीं करनी

MP में भाजपा विधायक की दर्ज नहीं हुई FIR, थाने पर ही लिख दिया इस्तीफा। मध्य प्रदेश की देवरी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है. देवरी विधानसभा अंतर्गत केसली थाने में सर्पदंश से जुड़े मामले में पीड़ित पक्ष से डॉक्टर द्वारा पैसे की मांग की गई. विधायक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने और पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने विधायक के कहने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी. इससे आहत होकर विधायक ने थाना परिसर में ही अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि