jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की पोस्ट नीलेश अवस्थी भी आ रहे भाजपा में…किस पर तंज?

बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की पोस्ट नीलेश अवस्थी भी आ रहे भाजपा में...

जबलपुर। पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की एक्स पर पोस्ट नीलेश अवस्थी भी आ रहे भाजपा में…की चर्चा खूब चल रही आज दोपहर पाटन से विधायक पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक पोस्ट ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट की जिसे जितना गम्भीरता से लिया जा रहा उतना ही तंज के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस पोस्ट में श्री विश्नोई ने कहा कि पाटन के पूर्व कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी भी जल्द भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जबलपुर से लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे पर तंज के रूप में टिप्पणी लिखी जिसमे कहा गया कि नीलेश आशीष दुबे की चुनाव में मदद करने के लिए भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले श्री विश्नोई ने आशीष दुबे को टिकट मिलने के बाद भी एक पोस्ट में लिखा था कि श्री दुबे ने भले ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का काम नहीं किया पर जबलपुर से बीजेपी जिताने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जुटेंगे। पोस्ट में यह भी लिखा है कि आने वाले विधानसभा में नीलेश पाटन से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि श्री विश्नोई निरन्तर यह आरोप लगाते रहे कि आशीष दुबे ने विधानसभा चुनाव में नीलेश को ही जिताने की कोशिश की थी। बहरहाल भाजपा गलियारों में श्री विश्नोई की यह पोस्ट काफी चर्चित हो रही है।

IMG 20240326 WA0011

पाटन विधायक अजय बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि पाटन से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भाजपा में सम्मिलित होने जा रहे हैं! तथा उन्होंने आशा व्यक्त कि है कि आगामी विधानसभा चुनाव पाटन से पार्टी नीलेश अवस्थी को चुनाव लड़ाएगी।

Back to top button