भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने मंडल बैठकों में किया मार्गदर्शन, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने मंडल बैठकों में किया मार्गदर्शन, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने अपने दो दिवसीय कटनी प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 1 जून को जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों की जिला कार्यशाला में शामिल होने के बाद 2 जून को उन्होंने जिले के दो मंडलों की बैठकों में भाग लेकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन भी उपस्थित रहे।
बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मंडलों में कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए तथा टोली गठन सहित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ की सुदृढ़ संरचना के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, समर्पण और दायित्व बोध के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यक्रम जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित है। संगठन की कार्ययोजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सुशासन और विकास के संदेश को पहुंचाना है।
न्यू कटनी मंडल की बैठक संपन्न
बैठकों की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी न्यू कटनी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुखदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक में बनी कार्ययोजना
इसके पश्चात मुड़वारा विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क अभियान, टोली गठन तथा विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद, मनीष दुबे, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रजत जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा संयोजक चंदन सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठकों में यह संकल्प व्यक्त किया गया कि 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए l








