बुधनी उपचुनाव में 6th राउंड की मतगणना में BJP प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 6678 मतों से आगे

budhani

मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। यहां एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए हैं।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। बुधनी में छठवें राउंड की मतगणना में बीजेपी के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 6678 मतों से आगे चल रहे हैं।

बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती
पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें-  MP Government Holiday Calendar 2027: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 121 छुट्टियां, मार्च में 2 CL लेकर बना सकेंगे 9 दिन का लंबा वीकेंड
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श