Saturday, April 25, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

BJP कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन, टिकट कटने की आशंका में मंत्री, विधायक समर्थकों का हंगामा

भोपाल। टिकट कटने की आशंका में भाजपा के मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के समर्थक भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। बुधवार को सरताज सिंह और सूर्यप्रकाश मीणा के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था.. वहीं आज मंत्री गौरीशंकर शेजवार का विरोध करने सांची विधानसभा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने शेजवार परिवार को टिकट नहीं देने की मांग की।

इसके अलावा शाजापुर बीजेपी विधायक अरुण भीमावत भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। भीमावत ने समर्थकों के साथ पहुंचकर कार्यायल में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। भीमावत को भी टिकट कटने की आशंका है। भीमावत ने संगठन महामंत्री सुभाष भगत से मुलाकात कर अपना दावा पेश किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply