Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

पक्षी केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बल्कि हमारे जीवन के अभिन्न मित्र भी हैं ABVP ने चलाया पक्षी मित्र अभियान

पक्षी केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बल्कि हमारे जीवन के अभिन्न मित्र भी हैं ABVP ने चलाया पक्षी मित्र अभिया

 

कटनी -गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी (ABVP) ने सकोरा अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत विद्यार्थी कॉलेज परिसरों में जलपात्र सकोरे रख रहे हैं, ताकि पक्षियों को पानी मिल सके।पक्षी केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन के अभिन्न मित्र भी हैं। आइए, इस भाव को साकार करते हुए हम सब मिलकर उनके संरक्षण का संकल्प लें।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) के माध्यम से संचालित “पक्षी मित्र” अभियान चलाया गया। सकोरा अभियान में मिट्टी के सकोरे का उपयोग किया जा रहा है, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सके. इस पहल से जुड़ने के लिए लोग लगातार प्रेरित किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने घरों में भी सकोरे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

इस अवसर पर कटनी जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी,नगर मंत्री संजय कुशवाहा,एसएफएस सह प्रमुख साक्षी तिवारी,एसएफडी प्रमुख अमन रजक, इकाई उपाध्यक्ष दिव्यांश द्विवेदी,प्राची शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि