Monday, May 4, 2026
Latest:
Latest

महाकुंभ मेला हेतु बीना-प्रयागराज छिवकी-बीना अनारक्षित विशेष ट्रेन 21 ट्रिप चलेगी, पमरे के बीना स्टेशन से होगी प्रारंभ

जबलपुर  I रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01817/01818 खजुराहो-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला स्पेशल अनारक्षित गाड़ी को बीना स्टेशन तक विस्तारित किया गया है।
गाड़ी संख्या 01817 बीना-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 13 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक, 28 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक, 11 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक, और 25 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होगी। बीना स्टेशन से यह गाड़ी 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02:50 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01818 प्रयागराज छिवकी-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन से 14 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक, 29 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक, 12 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक, और 26 फरवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक संचालित होगी। प्रयागराज छिवकी से यह गाड़ी 3:45 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए बीना स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन (छतरपुर), खजुराहो, सिंहपुर डुमरा, महोबा, बांदा जंक्शन, अतर्रा, चित्रकूट, मानिकपुर जंक्शन और शंकरगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।
इस विशेष ट्रेन में 18 सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत पूछताछ सेवाओं NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

बीना-प्रयागराज छिवकी

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि