बिलहरी की बेटी काव्या सोनी ने गरबा महोत्सव में मारी बाजी, जीता प्रथम पुरस्का
कटनी। बिलहरी गांव की बेटी काव्या सोनी ने कटनी में आयोजित गरबा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। काव्या की इस उपलब्धि से बिलहरी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत रात्रि कटनी के राधिका होटल में जिले के प्रमुख गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में आयोजित गरबा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बिलहरी निवासी सचिन सोनी की बेटी काव्या सोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
काव्या की इस सफलता की खबर मिलते ही ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने काव्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि काव्या इसी तरह निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहे और भविष्य में भी अपने गांव, जिले तथा परिवार का नाम रोशन करे।
काव्या की उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा को अवसर मिले तो ग्रामीण अंचल की बेटियां भी अपनी मेहनत और हुनर के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।











