katniमध्यप्रदेश

बिलहरी पुलिस की अवैध शराब बेचने वालो को किया गिरफ्तार,अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के चार प्रकरण किए दर्ज 

 

बिलहरी पुलिस की अवैध शराब बेचने वालो को किया गिरफ्तार,अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के चार प्रकरण किए दर्ज

 

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब का निर्माण/ विक्रय/ भंडारण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया, थाना प्रभारी कुठला श्री अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा दिनांक 20/06/26 को विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर ग्राम घुड़हर में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 1 )आरोपी जयपाल सिंह गोड़ पिता राजकुमार गौड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम घुडहर के कब्जे से 20 पाव लाल मसाला शराब कीमती ₹2000,आरोपी बाबूलाल चौधरी भंगा चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम घुड़हर के कब्जे से 25 पाव देसी लाल मसाला शराब कीमती ₹2500,राकेश सिंह गोड़ पिता राजकुमार गोड़ उम्र 35 साल निवासी ग्राम घुडहर के कब्जे से 20 पाव सफेद देसी प्लेन कीमती ₹2000,अशोक चौधरी पिता मनसुख चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम धुडहर के कब्जे से 20 पाव प्लेन सफेद कीमती ₹2000, जप्त कर आबकारी एक्ट के चार प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है व ग्राम घुड़हर में उपस्थित लोगों से शराब का सेवन न करने व नशामुक्ति की समझाइश दी गई।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रआर व्यास गुप्ता,संतोष प्रजापति,अखिलेश दीक्षित,आर. उमाकांत तिवारी,सौरभ जैन,लव उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

Back to top button