Latestमध्यप्रदेश

बिलहरी चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा

बिलहरी चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा

कटनी -पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20/9/2024 को चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा एवं चौकी के स्टाफ के द्वारा ग्राम घुड़हर निवासी जयपाल सिंह आदिवासी पिता राजकुमार सिंह निवासी घुड़हर थाना कुठला के कब्जे से 20 पाव देशी शराब एवं राकेश सिंह आदिवासी पिता राजकुमार सिंह निवासी घुड़हर थाना कुठला की कब्जे से 16 पाव देशी शराब अवैध रूप से अलग-अलग स्थान पर रेड कार्यवाही कर जप्त की गई।

एवं आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, भरत विश्वकर्मा ,आरक्षक संदीप भलावी, सौरभ जैन, लव कुमार उपाध्याय तथा डायल हंड्रेड के चालक रमाकांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Back to top button