दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर,कटनी-शहडोल मार्ग पर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी

Picsart 26 11 22 17 07 14 831

दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर,कटनी-शहडोल मार्ग पर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवास

कटनी। कटनी-शहडोल मार्ग पर एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर्खी मोड़ के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक सुर्खी मोड़ के पास दो बसों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कर्ण कोल और अनुराग कोल के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सावन कोल के रूप में बताई गई है। तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी थे।

इसे भी पढ़ें-  15 करोड़ की किसना ज्वेलर्स चोरी का पहला आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार: मुंबई से फ्लाइट पकड़कर पहुंचा था, उतरते ही पुलिस ने दबोचा; 7 सदस्यीय गिरोह ने जबलपुर, दमोह और कटनी में की थी रेकी