katniLatest

सरसवाही मोड़ के पास बाइक और गाय की टक्कर, यातायात पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

सरसवाही मोड के पास बाइक और गाय की टक्कर, यातायात पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

कटनी। सरसवाही मोड के पास बाइक और गाय की टक्कर, यातायात पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। सरसवाही मोड के पास आज रात 9.30 बजे एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। बाइक क्रमांक MP21MQ1053 की गाय से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर यातायात चौकी जुहला बाईपास प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से, सउनि राजेश कोरी, आरक्षक अंकित आर्मो और घनश्याम निषाद ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल चालक को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

यातायात पुलिस की संवेदनशीलता और प्रोम्प्ट एक्शन से घायल चालक की जान बचाई जा सकी। घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button