FEATURED

Bihar Election 2020: बिहार में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार बागी नेताओं पर एक्शन के मूड में नजर आ रही है। भाजपा ने इस बार अपने तीन पूर्व विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पूर्व विधायकों में आशा देवी, भाई दिनेश और श्रीकांत निराला का नाम शामिल है। भाजपा ने निलंबित किए गए तीनों पूर्व विधायकों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में कार्रवाई की है।

bjp 2 5f8851b71e61f

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम