Site icon Yashbharat.com

बिहार में बड़ा उलटफेर: Nitish Kumar के इस्तीफे की अटकलें तेज, कैबिनेट में भावुक माहौल-छलके मंत्रियों के आंसू

Screenshot 20260414 153328 Chrome

बिहार में बड़ा उलटफेर: Nitish Kumar के इस्तीफे की अटकलें तेज, कैबिनेट में भावुक माहौल-छलके मंत्रियों के आंसू। बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। Nitish Kumar ने मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई, जिसके बाद राज्य में बड़े सियासी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

इस्तीफे के संकेत, राजभवन जाने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर करीब 3 बजे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कैबिनेट बैठक बनी भावुक

बैठक का माहौल बेहद भावुक रहा।नीतीश कुमार ने करीब 20 मिनट तक मंत्रियों को संबोधित किया उन्होंने कहा, मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन बिहार की गतिविधियों पर मेरी नजर बनी रहेगी। कई मंत्री इस दौरान भावुक होकर रो पड़े।

सिर्फ धन्यवाद प्रस्ताव, खत्म हुई बैठक

बैठक में कोई बड़ा प्रशासनिक फैसला नहीं लिया गया। केवल धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर बैठक समाप्त कर दी गई।
मंत्री Ramkripal Yadav और Leshi Singh ने इसे ऐतिहासिक और भावुक पल बताया।

बिहार की राजनीति में क्या होगा अगला कदम?

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की खबर के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी और सत्ता का समीकरण कैसे बदलेगा।  बिहार में बड़ा उलटफेर: Nitish Kumar के इस्तीफे की अटकलें तेज, कैबिनेट में भावुक माहौल-छलके मंत्रियों के आंसू

Exit mobile version