Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला टला: मंदिरों की रेकी करता LeT आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे वीडियो, निशाने पर थे मंदिर और मार्केट

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला टला: मंदिरों की रेकी करता LeT आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे वीडियो, निशाने पर थे मंदिर और मार्केट, राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

 

पकड़ा गया आतंकी शब्बीर अहमद लोन, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उसने दिल्ली के कई प्रमुख धार्मिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी। इनमें कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर शामिल हैं। आतंकी ने इन जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजी थी। यही नहीं, शब्बीर ने कनॉट प्लेस और पहाड़गंज जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों की भी रेकी की थी, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

 पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आतंकी ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था। उसका मकसद भारत में लश्कर का एक नया मॉड्यूल खड़ा करना और युवाओं की भर्ती करना था। उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश में TRF जैसा एक नया आतंकी संगठन तैयार करने की योजना थी, जिसके लिए वह दिल्ली-NCR में नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तारी और साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से पाकिस्तानी और बांग्लादेशी करेंसी, लैपटॉप और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, आतंकी नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसा था और अपने हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहा था।समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम