Site icon Yashbharat.com

पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ की बड़ी स्ट्राइक: CM भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा BJP का दामन; 7 सांसदों के बाद अब परिवार में भी बगावत, गरमाई सियासत

पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की बड़ी स्ट्राइक: CM भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा BJP का दामन; 7 सांसदों के बाद अब परिवार में भी बगावत, गरमाई सियासत

पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ की बड़ी स्ट्राइक: CM भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा BJP का दामन; 7 सांसदों के बाद अब परिवार में भी बगावत, गरमाई सियासत।  पंजाब की राजनीति में ‘अपनों’ ने ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में सीएम मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह ने कमल का फूल थामा।

UP के मंत्री का बड़ा बयान: संस्कार बिगाड़ रही हैं ‘जॉनी-जॉनी’ जैसी कविताएं; धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र, सिलेबस से हटाने की मांग, जानें क्या है पूरा विवाद?

मान के घर में ही लगी ‘सेंध’

पंजाब के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब मुख्यमंत्री खुद पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे हैं, उनके परिवार के सदस्य का विपक्षी खेमे में जाना एक बड़ा संदेश है।  ज्ञान सिंह के साथ ही आप नेता मनजिंदर सिंह और बलजिंदर सिंह वड़िंग ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है गौरतलब है कि हाल ही में आप के 7 राज्यसभा सांसदों (राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक आदि) ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसे पार्टी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया था।

मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी से बढ़ी तल्खी

पंजाब में बीजेपी की इस बढ़त के बीच आम आदमी पार्टी के लिए दूसरी बुरी खबर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी रही। संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी धोखाधड़ी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम की विशेष अदालत ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेजा है।मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में ‘आप’ और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से नियंत्रित किया।

क्यों बेचैन है आम आदमी पार्टी?

सियासी जानकारों का मानना है कि पहले राज्यसभा सांसदों का टूटना और अब मुख्यमंत्री के सगे-संबंधी का विपक्षी खेमे में जाना, भगवंत मान के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहा है। बीजेपी पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ‘आप’ के गढ़ में लगातार प्रहार कर रही है।

Exit mobile version