Latest
बड़ा फैसला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की इंदौर में बीआरटीएस हटाने की घोषणा, नई यातायात व्यवस्था की तैयारी
बड़ा फैसला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की इंदौर में बीआरटीएस हटाने की घोषणा, नई यातायात व्यवस्था की तैयारी

बड़ा फैसला! सीएम डॉ. मोहन यादव ने की इंदौर में बीआरटीएस हटाने की घोषणा, नई यातायात व्यवस्था की तैयारी। सीएम ने कहा कि अदालत में भी सरकार की ओर से हम इस संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) को लेकर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिकाएं लगी हैं।