katniमध्यप्रदेश

कटनी में तेंदुए के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम; खेत में मिले 5 फंदे, आरोपी गिरफ्तार

कटनी में तेंदुए के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम; खेत में मिले 5 फंदे, आरोपी गिरफ्ता

कटनी। विजयराघवगढ़ के ग्राम दरौडी में गुरुवार को लोहे की फेंसिंग में फंसे तेंदुए का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। वन विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि वन्यप्राणी के शिकार की एक सोची-समझी साजिश थी। विभाग ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सफलतापूर्वक रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन
बीट दरौडी (RF 42) से लगे राजस्व क्षेत्र में चैन लिंक फेंसिंग में फंसे तेंदुए को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) की टीम और पशु चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक ‘ट्रेंकुलाइज’ किया। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।

डॉग स्क्वाड ने खोला शिकार का राज
तेंदुए के रेस्क्यू के बाद सतना वनमंडल की डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वाड की मदद से जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे:फेंसिंग के पास ही शिकार के लिए लगाए गए 5 लोहे के फंदे बरामद हुए।डॉग की निशानदेही पर टीम सीधे संदिग्ध राजू सिंह के घर जा पहुंची।आरोपी के पास से खेत में फंदे लगाने के काम आने वाले 7 नग खूंटी और तार भी बरामद किए गए हैं।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
वन विभाग ने आरोपी राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शिकार की गतिविधियों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग और सख्त की जाएगी।

Back to top button