Godrej Group में बड़ा बदलाव: नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में रिटायर, पिरोजशा संभालेंगे कमान
Godrej Group में बड़ा बदलाव: नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में रिटायर, पिरोजशा संभालेंगे कमान। Godrej Industries Group में बड़े नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की गई है। ग्रुप के चेयरमैन Nadir Godrej अगस्त 2026 में रिटायर होंगे। रिटायरमेंट के बाद वे ‘चेयरमैन एमेरिटस’ के रूप में जुड़े रहेंगे।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नादिर गोदरेज 1977 से ग्रुप से जुड़े रहे हैं और उन्होंने कई दशकों तक कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रिटायरमेंट के साथ ही वे ग्रुप की प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से भी अलग हो जाएंगे।
पिरोजशा गोदरेज होंगे नए चेयरमैन
नादिर गोदरेज के बाद Pirojsha Godrej 14 अगस्त 2026 से ग्रुप के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे। फिलहाल वे ग्रुप की कई कंपनियों में नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने इसे “जिम्मेदारी और सौभाग्य” बताते हुए कहा कि वे ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बुरजिस गोदरेज को भी बड़ी जिम्मेदारी
Burjis Godrej को भी अहम भूमिका दी गई है। वे Godrej Agrovet के चेयरमैन बनेंगे और ग्रुप बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे।
अन्य नियुक्तियां
नेतृत्व बदलाव के बीच Astec LifeSciences में भी फेरबदल किया गया है। विशाल शर्मा को चेयरपर्सन और अरिजीत मुखर्जी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। नादिर गोदरेज ने कहा कि ग्रुप के साथ उनका लंबा सफर गर्व का विषय रहा है और उन्हें विश्वास है कि अगली पीढ़ी के नेतृत्व में कंपनी और तेजी से आगे बढ़ेगी।Godrej Group में बड़ा बदलाव: नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में रिटायर, पिरोजशा संभालेंगे कमान

