Big Breaking कटनी में मौसम ने ली अचानक करवट: सुबह 7:30 बजे छाया घुप्प अंधेरा, तेज आंधी-तूफान से लोग सहमे
कटनी। जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि लोगों को दिन में ही रात जैसा अहसास होने लगा। सुबह करीब 7:30 बजे, जब आमतौर पर तेज धूप और गर्मी का असर शुरू हो जाता है, उस समय आसमान में घने काले बादल छा गए और चारों ओर घुप्प अंधेरा फैल गया।
तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की शुरुआत हुई, वहीं बादलों की तेज गड़गड़ाहट ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कई लोग नींद से जागकर जब बाहर निकले तो यह देखकर हैरान रह गए कि सुबह का समय होने के बावजूद वातावरण बिल्कुल रात जैसा नजर आ रहा था।
अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को चौंका दिया। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ था और आसमान में काले बादल छाए हुए थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह का अचानक परिवर्तन काफी असामान्य है, जिससे लोग हैरान और चिंतित नजर आए।
news updating…

