एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्यवाही 15 किलो 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार साड़ियो के अंदर पैकिंग कर ले जा रहे थे गांजा
एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्यवाही 15 किलो 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार साड़ियो के अंदर पैकिंग कर ले जा रहे थे गांजा
कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत को मिली सफलता।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के निर्देश दिये गये है इसी तारतम्य मे थाना एनकेजे को पेट्रोलिंग भ्रमण दौरान डीजल सेड के पीछे पनहा तलाब के पास हिरवारा कच्ची रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग बैग व दूसरा व्यक्ति सफेद धारी दार वाला बैग लिये मिले । जो पुलिस की गाडी को आता देखकर भयभीत होकर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हे हमराह स्टाफ के घेराबन्दी कर पकङा गया । जिनसे नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम रणजीत सिह पिता गुठलू सिंह उम्र 26 साल नि. भजिया थाना नोहटा जिला दमोह म.प्र. व दूसरे व्यक्ति द्वारा दीपक लोधी पिता उत्तम लोधी उम्र 23 साल नि. बिलाई बेली थाना हिन्होरिया जिला दमोह म.प्र. का होना बताया । उन दोनो के कब्जे से मिले थैलो को खोल कर देखने पर एक थैले मे साड़ियो की पैकिंग में लिपटे गांजे के 8 पैकेट व दूसरे थैले मे भी साड़ियो की पैकिंग में लिपटे 7 पैकेट मिले । अवैध मादक पदार्थ गांजा का कुल बजन 15 किलो 730 ग्राम कीमती 1,59,300 रूपये पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8,20,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पाये जाने से आरोपी के एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जाने पर उपरोक्त जप्तशुदा गांजा को बिलासपुर से लाना पाया गया था ।आरोपीगढ़ उपरोक्त को विधिवत माननिन्य न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी lरणजीत सिह पिता गुठलू सिंह उम्र 26 साल नि. भजिया थाना नोहटा जिला दमोह म.प्रदीपक लोधी पिता उत्तम लोधी उम्र 23 साल नि. बिलाई बेली थाना हिन्होरिया जिला दमोह म.प्र. को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 किलो 730 ग्राम कीमती 159,300 जप्त किया गया है उक्त कार्यबाही मे थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उनि नरेश झारिया, सउनि केवल उर्इके, प्र.आर. आरिफ हुसैन , आर 504 विजय राणा , सुजीत रजक ,ओम शिव तिवारी एवम् साइबर सेल कटनी से अमित श्रीपाल ,अजय शंकर साकेत ,आरपीएफ कटनी थाने से एएसआई महेश प्रसाद मिश्रा एवम आर. ओम नारायण की सराहनीय भूमिका रही ।

