Site icon Yashbharat.com

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: शिक्षक को तबादले की धमकी देकर 25 हजार की रिश्वत मांगने वाले लिपिक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

images 89

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: शिक्षक को तबादले की धमकी देकर 25 हजार की रिश्वत मांगने वाले लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त टीम ने लोक शिक्षण संचालनालय के लिपिक को शुक्रवार दोपहर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपित लिपिक ने शासकीय शिक्षक से ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफर कराने का दबाव बनाकर 80 हजार रुपये की मांगे थे। लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।

लोकायुक्त पुलिस डीएसपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि विक्रम सिंह पचवारिया, जनशिक्षक शासकीय हाई स्कूल, परवलिया सड़क भोपाल में पदस्थ हैं। पिछले दिनों उन्होंने लोकायुक्त को लिखित शिकायती आवेदन दिया था। ट्रांसफर कराने की धमकी शिकायत में उल्लेख था कि विश्वराज सिंह बैस डीपीआई में सहायक ग्रेड थ्री लिपिक के पद पर है। वह डीपीआई की विधि शाखा लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर आफिस में पदस्थ है। लंबे समय से ग्रामीण इलाके में ट्रांसफर कराने की धमकी देकर 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

Exit mobile version