बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख का मादक पदार्थ जब्त

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख का मादक पदार्थ जब्
कटनी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दाहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को बिलहरी पुलिस कस्बा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुरावल चौराहा-बड़खेड़ा रोड स्थित फायरिंग रेंज के पास एक युवक नीले-सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा, जिस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोया पवार (22) निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना शाहपुरा, जिला डिंडौरी तथा वर्तमान निवासी ग्राम दरोड़ी, थाना बरही, जिला कटनी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी बोरी से हरे रंग का कलीयुक्त, पत्तीदार एवं बीजयुक्त मादक पदार्थ मिला, जिसकी पहचान गांजा के रूप में हुई। तौल करने पर इसका वजन 10 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।








