Latest

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे की कार पलटी, चार घायल

प्रतापगढ़।  प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे की कार पलटी, चार घायल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे सड़के हादसे का शिकार हो गए। उनक गाड़ी अचानक पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे की कार पलटी, चार घायल

गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला

यह पूरा मामला जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र का है। जहां, मिश्रपुर के पास पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे की कार अचानक पलट गई। गाड़ी में पूर्णांशु ओझा समेत चार लोग मौजूद थे। घटना की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गाड़ी में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कुछ कर पाता कि उससे पहले पलट गई।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि