Bhopal Update: दो साल पहले जिस पुलिया का भूमिपूजन हुआ, वह धंसी, मिनी ट्रक

Madhya Pradesh Jabalpur Barela truck rammed into house uncontrolled news in hindi 16379

भोपाल । शहर के वार्ड क्रमांक-53 स्थित जाटखेड़ी में करीब 30 साल पुरानी एक पुलिया धंस गई। शनिवार देर रात पुलिया के ऊपर से रेत से भरा एक मिनी ट्रक गुजर रहा था। तभी एक तरफ से पुलिया धंसी और ट्रक नाले में गिर गया।

उक्त पुलिया के नवनिर्माण के लिए दो साल पहले ही भूमिपूजन हुआ था।, लेकिन जिम्मेदारों ने निर्माण की फाइल ही आगे नहीं बढ़ाई। दूसरी ओर निगम के जिम्मदार अधिकारियों को यह पता ही नहीं है कि पुलिया के लिए भूमिपूजन हुआ भी था। उक्त पुलिया बाग मुगालिया से जाटखेड़ी को जोड़ती है। जिसके ऊपर से प्रतिदिन करीब सात हजार लोग गुजरते हैं। वर्षों पुरानी पुलिया जर्जर होने से करीब दो साल पहले इसके नवनिर्माण के लिए खाका तैयार हुआ था और भूमिपूजन भी किया गया था, लेकिन काम की शुस्र्आत नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि शनिवार देर रात भारी वाहन के दवाब में यह धंस गई। दुर्घटना में वाहन चालक को चोंट तो नहीं आई, लेकिन यदि उक्त हादसा दिन के समय होता तो जनहानि भी हो सकती थी। बता दें कि तब सब इंजीनियर संजय बराड़िया पुलिया को लेकर कार्य देख रहे थे। मामले में एई सिविल ओपी गुप्ता से संपर्क किया गया, लेकिन चर्चा नहीं हो पाई।