katniमध्यप्रदेश

भोपाल-चोपन एक्सप्रेस,मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से होंगे शामिल

कटनी को दो नई ट्रेनों की सौगात, भोपाल-धनबाद भोपाल-चोपन एक्सप्रेस,मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से होंगे शामि

भोपाल। मध्य प्रदेश के यात्रियों, खासकर कटनी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत देते हुए भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों के प्रारंभ होने से मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग पूरी होगी।
कार्यक्रम में मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। स्टेशन पर स्वागत और शुभारंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यात्रियों में नई सेवा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
नई ट्रेनों के संचालन से कटनी सहित महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। भोपाल से धनबाद के बीच ट्रेन शुरू होने से कामकाजी और श्रमिक वर्ग के साथ विद्यार्थियों के लिए सफर आसान होगा, वहीं भोपाल-चोपन एक्सप्रेस विंध्य क्षेत्र के शहरों को बेहतर रेल सुविधा प्रदान करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन सेवाओं से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Back to top button