भोपाल। कोरोना से बचने के सेनेटाइजर जहां लोगों की जिंदगी बचा रहा है वहीं भोपाल में यही सेनेटाइजर एक युवक की मौत का कारण बन गया। दरअसल यह युवक कोरोना के डर से सेनेटाइजर पीने लगा था।
सेनिटाइजर पीने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार युवक जो की गैस चूल्हा सुधारने का काम करता था।
कोरोना के डर से रोज सेनिटाइजर पीने लगा। आज पिपलानी थाना क्षेत्र में कमरे में युवक की लाश मिली, जिसकी प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि सेनेटाइजर पीने से युवक की मौत हुई। जांच जारी है।
