Bhopal: इन पांच कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, चुनाव ड्यूटी में नहीं पहुंचे थे

mp_election_offic

Bhopal गोपाल प्रसाद शर्मा शीघ्र लेखक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, शुभम जाधव सहायक ग्रेड 3 कार्यपालन यंत्री अनुरक्षण भोपाल, अमर यादव भृत्य बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, मोहनलाल कश्यप भृत्य कार्यालय प्राचार्य पूर्व प्रशिक्षण एवं रमेश वानखेड़े मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हुआ क्या? तो हम आपको बता रहे हैं कि यह हम पांच कर्मचारियों को भोपाल कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया कारण आप समझ ही गए होंगे।

दरअसल एमपी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी है। प्रशासन ने इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के आदेशों का पालन न करते हुए पांच कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इससे उनको जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। आशीष सिंह ने बताया कि आयोग ने शासकीय कर्मचारी गोपाल प्रसाद शर्मा, शुभम जाधव, अमर यादव, मोहनलाल कश्यप और रमेश वानखेड़े की चुनाव ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यह पांचों तय की गई ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे उन पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Bypoll Analysis: मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बना भाजपा ने साधे दो बड़े सियासी निशाने