FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Bharat Bandh Today आज भारत बंद का आव्हान, जानिएपढ़ें क्या खुलेगा, किस पर रहेगी रोक

Bharat Bandh Today संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एलान किया है कि 16 फरवरी को पूरा भारत बंद रहेगा।

16 फरवरी को हड़ताल की वजह से कृषि गतिविधियां, निजी कार्यालय, गांव में दुकानें, ग्रामीण औद्योगिक व परिवहन की सुविधाएं बंद रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस का आना-जाना, न्यूज पेपर का वितरण, विवाह के कार्यक्रम, मेडिकल की दुकान, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परेशान नहीं किया जाएगा।

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक नोएडा ने 16 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया है।

संयुक्त किसान मोर्च ने इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए दूसरे किसान संगठनों व किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। यह भारत बंद 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी। दरअसल, सैकड़ों की तादाद में किसान पंजाब से मार्च करते हुए दिल्ली की ओर जाने के लिए निकले थे।

उनको दिल्ली से लगभग 200 किमी दूर अंबाला के पास हरियाणा की सीमा शुरू होते ही हरियाणा सुरक्षा बलों ने रोक दिया। किसान संगठनों के बैरीकेंडिग को तोड़ने की कोशिश को देख सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सुरक्षाबलों के बल प्रयोग के विरोध में इस भारत बंद का एलान किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम