मध्यप्रदेश

Betul : कलेक्टोरेट ऑफिस की लिफ्ट के डक्ट से गिरा कर्मचारी, मौत

बैतूल। नवनिर्मित संयुक्त कलेक्टर कार्यालय की लिफ्ट के डक्ट से गिरकर शनिवार सुबह एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह कर्मचारी पॉलिटेक्निक कालेज का चपरासी है, जिसकी ड्यूटी यहां बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगी थी। घटना की कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी संतुलाल अहाके और मुन्नालाल कसारे के साथ पंढरी धोटे की ड्यूटी सुबह 6 से 12 बजे तक थी। धोटे टहलते-टहलते अचानक लिफ्ट की डक्ट में गिर गए। नीचे सुरक्षाकर्मी ने उनकी चीख सुनी और ऊपर आकर दोनों को बताया। इस पर तत्काल ही साथी कर्मचारी घायल अवस्था मे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कलेक्टर ने इस मामले में तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। इधर कोतवाली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 11 सितम्बर 2018 को दस महीने पहले आनन फानन में 13 करोड़ की लागत से बने इस कम्पोजिट कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण कर दिया था। उस समय इस बिल्डिंग का निर्माण भी पूरा नही हुआ था। यह बिल्डिंग अभी प्रशासन को हैंड ओवर नही हुई है। चार महीने से यहां कलेक्टोरेट के दफ्तर लग रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply