Sunday, May 24, 2026
Latest:
katni

कटनी में पीएम सूर्य घर योजना से घरों में मुफ्त सौर बिजली का लाभ

कटनी (04 अप्रैल) । कटनी में पीएम सूर्य घर योजना से घरों में मुफ्त सौर बिजली का लाभ।म.प्र. शासन की पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाकर अपने घरों में मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। योजना में 1 से 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये और 3 किलोवाट की क्षमता पर कुल 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

कटनी में पीएम सूर्य घर योजना से घरों में मुफ्त सौर बिजली का लाभ

उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करने पर 90 प्रतिशत तक लोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल लगवा रहे हैं। अब तक कटनी जिले में 1260 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है और 278 उपभोक्ताओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल लगभग शून्य या बहुत कम हो जाता है, साथ ही यह नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग सुनिश्चित करता है और पावर कट के दौरान भी बिजली की उपलब्धता बनी रहती है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम