Beechat, Nandbox, Conion, IMO, सहित इन पाकिस्तानी mobile messenger apps पर भारत मे लगा बैन।
Pakistan Mobile Apps: केंद्र की मोदी सरकार ने भारत में इस्तेमाल किए जा रहे पाकिस्तान के 14 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि इन मोबाइल मैसेंजर ऐप्स (mobile messenger apps) का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा किया जा रहा था।

 

सरहद पार से आने वाले ये आतंकी इन ऐप्स का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करने में करते थे। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इन मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में ही सबसे अधिक पाया गया है।

 

List of Pakistan Mobile Apps Banned in India

प्रतिबंधित मैसेंजर एप्लिकेशन में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं।

हालिया के दिनों में पाया गया था कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य गुर्गों को कोडेड संदेश भेजने के लिए इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया था।

इससे पहले चीनी ऐप्स पर लगा चुका बैन

देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है, क्योंकि सरकार पूर्व में कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार ने संप्रभुता और अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के खतरा बनने वाले लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जून 2020 से अब तक सरकार 200 से अधिक चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित कर चुकी है। इनमें टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर, एक्सेंडर, कैंस्कैनर, पबजी मोबाइल और गरेना फ्री फायर जैसे लोकप्रिय मोबाइल गेम शामिल हैं।