katniमध्यप्रदेश
बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव हुए लाइन अटैच,, अरविंद चौबे को बरही की कमान

बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव हुए लाइन अटैच,, अरविंद चौबे को बरही की कमा
कटनी। बीते कुछ समय से लगातार विवादों में घिरे बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव को एसपी की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। नाराजगी का असर यह हुआ की बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाने से हटाकर सीधे लाइन भेज दिया है। उनकी जगह अब बरही की कमान अनुभवी एवं वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद चौबे को सौंपी गई है। आपको बता दें कि बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव गंभीर मामलों में भी लापरवाही बरत रहे थे। शायद यही वजह है कि लगातार विवादों में रहने के कारण एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने उन्हें इस तरह थाने से हटाकर लाइन भेजने की कार्यवाही की।








