Site icon Yashbharat.com

Barhi Crime Breaking: बरही के सिजहरा में युवक की लाश मिलने से सनसनी

murder

murder

कटनी/बरही। सिजहरा गांव में 38 वर्षीय युवक का शव बाड़ी के बगल से मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम उपरान्त लाश परिजनों के सुपुर्द कर बरही पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

गांव के ही युवक से 2 दिन पूर्व हुआ था विवाद

घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक
मधुवन पिता रावेंद्र तिवारी निवासी सिजहरा 38 वर्ष का शव सिजहरा गांव के ही संतोष कोल की बारी के बगल में पड़े होने की सूचना मिली। रविवार की शाम शव बरही पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया।

सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम उपरान्त शव कफ़न-दफन के लिए परिजनों के सुपुर्द करते हुए पूरे प्रकरण की विवेचना करने में बरही पुलिस जुट गई है। पुलिस की माने तो मृतक के शव के पास से शराब की बॉटल बरामद किया गया है।

मुन्ना वर्मन से हुआ था विवाद

बताया गया है कि मृतक मधुवन तिवारी का विवाद 2 दिन पूर्व ही गांव के ही मुन्ना वर्मन के साथ हुआ था, मृतक के चेहरे में चोट भी आई थी, विवाद का मामला बरही थाने भी पहुँचा था। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ अपराध पंजीबद्घ किया था। बहरहाल पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच करने में पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version