Site icon Yashbharat.com

बालाघाट: एक्सीडेंट नहीं हत्या थी, फिल्मी अंदाज में रची गई थी तरुण की मौत की साजिश, दुल्हन बनी प्रेमिका समेत 8 गिरफ्तार

31 07 2025 delhi murder 23999329

बालाघाट: एक्सीडेंट नहीं हत्या थी! फिल्मी अंदाज में रची गई थी तरुण की मौत की साजिश, दुल्हन बनी प्रेमिका समेत 8 गिरफ्तार। रामपायली के गर्राबोड़ी-मुरझड़ मार्ग पर बुधवार को मिली 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। जिसे दुनिया ‘रोड एक्सीडेंट’ समझ रही थी, वह दरअसल सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस की 6 विशेष टीमों ने महज 24 घंटे के भीतर इस ‘फिल्मी मर्डर मिस्ट्री’ को सुलझाते हुए युवती (प्रेमिका) सहित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया है।

ISI के ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश: दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर था निशाने पर, 9 आतंकी गिरफ्तार।

बालाघाट: एक्सीडेंट नहीं हत्या थी, फिल्मी अंदाज में रची गई थी तरुण की मौत की साजिश, दुल्हन बनी प्रेमिका समेत 8 गिरफ्तार

एक्सीडेंट दिखाने की नाकाम कोशिश

आरोपियों ने तरुण की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे उसकी बाइक के पास फेंक दिया था, ताकि इसे एक सामान्य सड़क हादसा माना जाए। लेकिन पुलिस की बारीक जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने इस साजिश की धज्जियां उड़ा दीं।

6 साल का प्रेम प्रसंग और ‘खूनी’ शादी

पुलिस के अनुसार, तरुण और एरवाटोला की एक युवती के बीच पिछले 6 वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के कारण ऐसा न हो सका। युवती के परिजनों ने फरवरी में उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया और 5 मई को उसकी शादी (लग्न) थी।

वीडियो रिकॉर्डिंग ने उजागर किया सच

शादी वाले दिन तरुण वहां पहुंच गया था। पुलिस को शादी के वीडियो फुटेज की जांच के दौरान तरुण वहां नजर आया। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिससे कड़ियां जुड़ती गईं। शक की सुई युवती के परिजनों पर घूमी और सख्ती से पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेमिका भी बनी आरोपी

हैरानी की बात यह है कि इस हत्या की साजिश और इसे छिपाने के मामले में पुलिस ने 5 मई को ब्याही गई उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेम संबंध के कारण परिवार की ‘इज्जत’ का हवाला देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version