राम भजनों पर नृत्य करने वाले शिक्षकों के पक्ष में आया बजरंग दल, कहा- शिक्षकों पर कार्रवाई हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

राम भजनों के नृत्य पर हुई कार्यवाही तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल करेगा उग्र आंदोलन

कटनी। हाल ही में 22 जनवरी को परम धाम अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का महा उत्सव मनाया गया इस महा उत्सव में पूरा देश राममय था हर तरफ हर दिशा में राम नाम की गूंज थी पर कटनी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहा राम भजनों में नृत्य करने पर कार्यवाही सुनिश्चित करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी मुताबिक कटनी के पहरुआ मंडी के शासकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय समारोह में भगवान श्री राम के भजनों पर नृत्य कार्यक्रम रखा गया था जिस पर विद्यालय के अध्ययनरत छात्रों को श्री राम भजनों में नृत्य कर समारोह था।

विद्यालय के शिक्षक जो भाव विभोर होकर के छात्रों के साथ खुद भी ये भगवा रंग जैसे गाने में नृत्य करने लगे जिसका वीडियो सोसल मीडिया में भी वायरल हुआ था भावनात्मक उपस्थिति के कारण अध्यापक सहित उपस्थित जनों के द्वारा भी राम भजन में नृत्य किया गया था जिसका वीडियो बनाकर कुछ लोगो द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कटनी के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है की नृत्य कर रहे अध्यापकों पर कार्यवाही सुनिश्चित करे। वही अधायको के ऊपर नोटिस जांच की कार्यवाही करने के लिए लगातार दवाब बना रहे है जो गलत है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और स्पष्ट शब्दों में कहा है की अगर भगवान श्री राम के भजनों में नृत्य करने पर किसी भी उपस्थित जन पर अगर कार्यवाही सुनिश्चित होती है राम के नाम को लेने से अगर अनेतिक लोगो के द्वारा किसी को भी प्रताड़ित किया जाता है तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मौन नही रहेगा।

जिला मंत्री राहुल दुबे ने बताया की राम के नाम लेने पर राम के भजनों में नृत्य करने पर अगर कटनी जिले में कोई कार्यवाही होती है तो बजरंग दल पूरे जिले में कार्यवाही के विरूद्ध जिलाव्यापी उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Exit mobile version