गरीबरथ एक्सप्रेस का बदला रूट: मनमाड पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होंगी एक-एक फेरे

vande bharat train

जबलपुर। गरीबरथ एक्सप्रेस का बदला रूट: मनमाड पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होंगी एक-एक फेरे। मुंबई मण्डल के कसारा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस एक-एक फेरा मनमाड स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होंगी।

गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर-सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को मनमाड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अथार्त मनमाड-छत्रपति शिवजी महराज टर्मिनल के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को मनमाड से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 17:55 बजे रवाना होगी अथार्त सीएसएमटी-मनमाड के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

इसे भी पढ़ें-  लोकतंत्र में भागीदारी के लिए युवाओं को किया जागरूक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील,1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी कर सकेंगे पंजीयन, 11 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान